ठंड के मौसम में आप में जान डाल देंगे ये पकौड़े
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

ठंड के मौसम में आप में जान डाल देंगे ये पकौड़े

सर्दी में पकौड़े खाने का मन किसका नहीं करता. गर्मागर्म पकौड़े, टोमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी की बात ही कुछ और होती है. चाय के साथ तो इनका जवाब ही नहीं. बंगाल में इन्हें प्याजी कहा जाता है .

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक प्याज, तीन छोटा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच सूजी, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच पानी, सरसों का तेल पकौड़े तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में प्याज को पतले और लंबे आकार में काट लें.
- कटे हुए प्याज में बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- नमक, हरी मिर्च , हरा धनिया मिलाएं.
- अगर आपको लगे कि बेसन थोड़ा पतला होना चाहिए तो आप पानी मिला सकते हैं.
- अब आखिर में सूजी डालकर मिक्स को अच्छे से चला लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही चम्मच से एक-एक करके पकौड़े तेल में डालें और तल लें.
- सभी पकौड़ों के दोनों तरफ से सुनहरा तलकर आंच बंद कर दें और इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- तैयार है प्याज के करारे पकौड़े. टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ठंड के मौसम में आप में जान डाल देंगे ये पकौड़े एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे एक प्याज, तीन छोटा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच सूजी, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच पानी, सरसों का तेल पकौड़े तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes