बनाएं लजीज लहसुन पुदीना पराठा

बनाएं लजीज लहसुन पुदीना पराठा

सादा पराठा तो अक्सर बनाते ही हैं अब बनाइए लहसुन और पुदीने का लजीज पराठा. इसका स्वाद दही के साथ लाजवाब लगता है. जानें बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक छोटा कप पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 3-4 कलियां (बारीक कटी हुई), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आटा 500 ग्राम, घी पराठा सेंकने के लिए, पानी आटा गूंदने के लिए, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में पुदीना पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च , नमक और आटा डालकर एकसाथ मिक्स करें और फिर पानी डालते हुए आटे को अच्छे से गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर रोटियां बेल लें.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते रोटी डालकर पहले तो इसे दोनों तरफ से सूखा ही सेंके.
- अब रोटी के ऊपरी तरफ घी लगाकर इसे पलटकर सेंके और फिए दूसरे तरफ से भी ऐसा ही करें.
- तैयार है गर्मागर्म लहसुन पुदीना पराठा. चटनी और दही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाएं लजीज लहसुन पुदीना पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक छोटा कप पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 3-4 कलियां (बारीक कटी हुई), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आटा 500 ग्राम, घी पराठा सेंकने के लिए, पानी आटा गूंदने के लिए, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes