डिनर में बेस्ट रहेगी मक्के की ये चटपटी रोटी

डिनर में बेस्ट रहेगी मक्के की ये चटपटी रोटी

सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी खूब खाई जाती है. इसे एक नहीं बल्कि कई तरह से बनाया जा सकता है, जिससे ये और भी स्वादिष्ट बन सकती है. आज जानिए मक्के की चटपटी रोटी बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम मक्की का आटा
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 प्याज
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, रिफाइंड तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें.
- अब एक बर्तन में आटा, प्याज, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- मीडियम आंच पर एक नॉन स्टिक तवे पर हल्का सा घी डालकर चिकना कर लें.
- अब आटे की लोई तोड़कर हथेलियों पर हल्का घी या पानी लगाकर इसे थोड़ा बड़ा करें.
- फिर तवे पर डालकर हथेलियों की मदद से गोल-गोल बढ़ाते जाएं.
- रोटी को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
- तैयार है मक्के की चटपटी रोटी. मनपसंद सब्जी या अचार के साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (5 ratings)
3.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डिनर में बेस्ट रहेगी मक्के की ये चटपटी रोटी एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मक्की का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes