पनीर पराठा की मस्त रेसिपी
पनीर पराठा बनाने के लिए इसमें पनीर और आलू का भरावन भरकर तैयार किया जाता है. इसके बाद तेल या घी में सेंका जाता है. पनीर पराठा बहुत लोगों को पसंद आते हैं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप आटा, पराठा सेंकने के लिए तेल, आटा गूंदने के लिए पानी
- 1/2 कप आटा (पलथन के लिए), भरावन की सामग्री
- 1 कप कद्दूकस पनीर
- 2 उबले आलू
- 3 हरी मिर्च बारीक काट लें
- 1 टीस्पून कद्दूकस अदरक
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा धनियापत्ती
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तवा
विधि
- इसके लिए बर्तन में आटा, थोड़ा-सा नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंद लें.
- आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर गीले कपड़े से ढककर रख दें.
- इसके बाद पनीर पराठे का भरावन तैयार करें.
- बर्तन में पनीर, आलू, मिर्च, अदरक, धनियापत्ती, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- भरावन की बराबर मात्रा की 8-10 लोइयां बना लें. लोइयां ज्यादा छोटी नहीं रखनी हैं.
- अब आटे को एक बार से गूंद लें. आटे की उतनी लोइयां बना लें जितनी भरावन की हैं.
- अब एक लोई लेकर पहले इसे गोल करें फिर बीच में जगह बनाकर भरावन वाली लोई रखकर इसे पैक कर दें.
- हल्का चिपटा कर दें और इस पर आटा लगाकर हल्के हाथों ले गोल-गोल बेल लें. हल्के हाथों से बेलेंगे तो पराठे फटेंगे नहीं.
- मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. इसमें पराठा रखकर पहले दोनों तरफ से सेंक लें फिर तेल लगाकर दोनों तरफ अच्छी तरह से सेंक लें.
- इसी तरीके से बाकी के पराठे बना लें.
- तैयार पनीर पराठे को दही, अचार और मनपसंद चटनी के साथ खाएं व सर्व करें.
Photo- Vishal Ghavri
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर पराठा की मस्त रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा, पराठा सेंकने के लिए तेल, आटा गूंदने के लिए पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर पराठा की मस्त रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप आटा, पराठा सेंकने के लिए तेल, आटा गूंदने के लिए पानी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर पराठा की मस्त रेसिपी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर पराठा की मस्त रेसिपी रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर पराठा की मस्त रेसिपी बनाने के लिए 2 कप आटा, पराठा सेंकने के लिए तेल, आटा गूंदने के लिए पानी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर पराठा की मस्त रेसिपी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर पराठा की मस्त रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर पराठा की मस्त रेसिपी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT