पनीर भटूरा
छोले के साथ भटूरे का स्वाद बहुत पसंद किया जाता. इस जायके में लाएं एक अलग ट्विस्ट और बनाना सीखें टेस्टी पनीर भटूरे.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 कप मैदा, आधा कप रवा (सूजी), आधा कप दही, आधा छोटा चम्मच चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक कप पनीर, कद्दूकस करें
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी, आधा छोटा चम्मच गरम मसाल, धनिया पत्तियां, बारीक कटी
- स्वादानुसार नमक, आधा कप गुनगुना पानी, तेल
विधि
- इसके बाद मैदा-रवा मिश्रण में बेकिंग पाउडर, चीनी, दही, एक बड़ा चम्मच तेल और नमक डालकर मिक्सचर को हाथों से मसलते हुए आपस में अच्छी मिलाएं.
- अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नर्म आटा गूंद लें. इसे 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रख दें.
- फिर भटूरों के लिए पनीर का भरावन तैयार करें. इसके लिए बर्तन में कसा हुआ पनीर, हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर, धनिया पत्तियां और नमक डालकर मिक्स करें.
- 2-3 घंटे बाद गुंदा हुआ मैदा खोलकर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.
- एक तरफ भटूरे तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म होने रख दें.
- अब एक लोई से गोल पूरी बेलें. इसके बीच में एक चम्मच पनीर का भरावन रखें और पूरी को चारों तरफ से पलटकर फिर से गोल लोई बना लें.
- इसके बाद भरावन वाली लोई का थोड़ा मोटा भटूरा बेल लें.
- फिर भटूरे को गर्म तेल में डालकर कलछी से दबाते हुए फ्राई करें.
- भटूरा सुनहरा होने तक पलटकर दोनों तरफ से तलें. फिर इसे प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें निकाल लें.
- इसी तरह सभी भटूरे बेलकर फ्राई करें.
- तैयार है पनीर भटूरा. अब इसे छोले के साथ गर्मागर्म परोसें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर भटूरा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा, आधा कप रवा (सूजी), आधा कप दही, आधा छोटा चम्मच चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक कप पनीर, कद्दूकस करें और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर भटूरा बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा, आधा कप रवा (सूजी), आधा कप दही, आधा छोटा चम्मच चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक कप पनीर, कद्दूकस करें तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर भटूरा बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर भटूरा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर भटूरा बनाने के लिए 2 कप मैदा, आधा कप रवा (सूजी), आधा कप दही, आधा छोटा चम्मच चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक कप पनीर, कद्दूकस करें के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर भटूरा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर भटूरा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर भटूरा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT