बनाना सीखिए ग्रीन कोकोनट चटनी

बनाना सीखिए ग्रीन कोकोनट चटनी

ग्रीन कोकोनट चटनी नारियल, चना दाल और धनियापत्ती से बनाई जाती है. इसे पकौड़े, समोसे, रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं. इसका स्वाद इसमें पड़ने वाले तड़के से बढ़ जाता है. जानिए बनाने की सही विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 नारियल गोला
  • 1/2 कटोरी भुनी हुई चना दाल
  • 200 ग्राम धनियापत्ती
  • 5-6 हरी मिर्च
  • 2 नींबू का रस
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 8-9 कड़ी पत्ता (मीठी नीम), पैन

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- ग्रीन कोकोनट चटनी बनाने के लिए नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- धनियापत्ती का डंठल निकालकर बारीक काट लें.
- इसके बाद एक मिक्सर जार में नारियल के टुकड़े, चना दाल, धनियापत्ती, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक डालकर बारीक पीस लें.
- चटनी को एक बर्तन में निकाल लें.
- पैन में तेल डालकर गर्म करें.
- तेल के गर्म होने पर इसमें राई, कड़ी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़काएं.
- इस तड़के को चटनी पर डाल दें.
- तैयार चटनी को ब्रेड, समोसा, पकौड़े के साथ खाएं.
- इस चटनी को स्टोर भी किया जा सकता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाना सीखिए ग्रीन कोकोनट चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 नारियल गोला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes