मिनटों में बनाइए बिना इमली वाली खट्टी-मीठी चटनी

मिनटों में बनाइए बिना इमली वाली खट्टी-मीठी चटनी

खट्टी-मीठी चटनी खाने में बहुत ही बढ़िया लगती है. चाट में तो इसका इस्तेमाल जमकर किया जाता है. यह खाने के स्वाद में चारचांद लगा देती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक, एक कप चीनी, एक कप पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालकर लगभग 10 मिनट तक उबालें.
- तय समय के बाद सभी मसाले डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट तक उबालें.
- 5 मिनट बाद आंच बंद कर चटनी को ठंडा होने के लिए रख दें.
- बस तैयार है खट्टी-मीठी चटनी.

नोट:
- चटनी को ज्यादा देर तक न उबालें. इससे यह ठंडी होने के बाद ज्यादा गाढ़ी हो जाएगी.
- अगर चटनी गाढ़ी हो जाए तो इसमें थोड़ा सा गरम पानी मिला दें.
- चटनी को एक डिब्बे में बंदकर फ्रिज में रखें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (30 ratings)
3.7 avg from 30 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिनटों में बनाइए बिना इमली वाली खट्टी-मीठी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक, एक कप चीनी, एक कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes