मीठे में ऐसे बनाइए मालपुआ

मीठे में ऐसे बनाइए मालपुआ

मालपुआ एक ऐसा मीठा पकवान है जो विशेष तौर पर त्योहारों पर बनाया जाता है. यह बहुत जल्दी और आसानी से बन जाता है. आप भी सीखें बनाना.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप (125 ग्राम) गेहूं का आटा, एक टीस्पून सौंफ पिसी हुई
  • 3 से 4 इलायची पिसी हुई, एक टेबलस्पून नारियल का बुरादा
  • 1/2 कप चीनी
  • 3 टेबलस्पून दूध, घी तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी डालकर एक घंटे के लिए रख दें.
- तब तक एक बर्तन में आटा छानकर, इसमें सौंफ , इलायची और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- जब दूध में चीनी घुल जाए, तो चीनी-दूध के घोल को आटे के मिश्रण में डालकर इसे एक चम्मच से फेंटते हुए मिलाएं.
- इस तरह आटे का न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला पेस्ट तैयार कर लें. यदि पेस्ट अच्छी तरह नहीं बना, तो इसमें थोड़ा पानी डालकर फेंट लें.
- अब एक कड़ाही में घी डालकर, उसे गैस पर गर्म करने रखें.
- घी गर्म होने के बाद गैस की आंच मध्यम करके, एक बड़े चम्मच में आटे का पेस्ट लेकर, उसे गोल पूरी के आकार में घुमाते हुए घी में डालें और पुआ फ्राई करें.
- मालपुआ दोनों तरफ से पलट कर लाल होने तक सेकें, इसी तरह सभी पुए बनाएं और गर्मागर्म इनका मजा लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (2086 ratings)
4.3 avg from 2086 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में ऐसे बनाइए मालपुआ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप (125 ग्राम) गेहूं का आटा, एक टीस्पून सौंफ पिसी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes