ऐसे बनाएं मसाला मिल्क, दूध न पीने वालों को भी आ जाएगा मजा

ऐसे बनाएं मसाला मिल्क, दूध न पीने वालों को भी आ जाएगा मजा

अगर आपको या आपके बच्चों को प्लेन यानी सादा दूध पीना पसंद नहीं है तो आप इसमें कई सारी चीजें जैसे ड्राई-फ्रूट्स, मसाला आदि डालकर इसे स्वादिष्ट बना सकती हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बादाम 6-8, काजू 5, पिस्ता 5, तीन कप दूध, दालचीनी का एक टुकड़ा, दो लौंग, दो इलायची, चुटकीभर केसर, दो बड़ा चम्मच चीनी, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी पाउडर, एक कप गरम पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में बादाम, काजू और पिस्ते को गरम पानी में 5-10 मिनट तक भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद सभी को पानी से निकाल लें और बादाम के छिलके छील लें.
- अब थोड़ा सा दूध मिलाकर सभी ड्राई-फ्रूट्स को एकसाथ पीस लें.
- मीडियम आंच में एक गहरे तले वाले पैन में दूध गरम करने के लिए रखें.
- पहला उबाल आते ही आंच धीमी कर दालचीनी , लौंग और इलायची डालें.
- 2-3 मिनट तक उबालकर दूध को एक दूसरे बर्तन में छान लें और इसे भी धीमी आंच पर रखें.
- ड्राई-फ्रूट्स का पेस्ट मिलाएं और लगातार चलाते रहें.
- केसर मिलाएं और लगभग 5 मिनट तक पकाएं.
- हल्दी, चीनी और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- 5 मिनट तक दूध को उबालकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है मसाला मिल्क. गिलास में डालकर ड्राई-फ्रूट्स और केसर से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (8 ratings)
4.1 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं मसाला मिल्क, दूध न पीने वालों को भी आ जाएगा मजा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बादाम 6-8, काजू 5, पिस्ता 5, तीन कप दूध, दालचीनी का एक टुकड़ा, दो लौंग, दो इलायची, चुटकीभर केसर, दो बड़ा चम्मच चीनी, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी पाउडर, एक कप गरम पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes