मानसून में ऐसे बनाइए भुट्टे की मसालेदार चटपटी चाट
Back
स्‍नैक्‍स वेज,हेल्‍दी फूड

मानसून में ऐसे बनाइए भुट्टे की मसालेदार चटपटी चाट

भुट्टा कई तरह से खाया जाता है कभी भूनकर तो कभी उबालकर. बारिश के मौसम में तो इसे खाने का मजा ही कुछ और है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कटोरी भुट्टा (मोटे और नरम दाने), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक खीरा (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में भुट्टे के दानों के साथ पानी डालकर दो सीटी में उबालें और आंच बंद कर दें.
- कूकर से पूरी तरह से प्रेशर निकल जाने के बाद उबले हुए भुट्टे के दानों का पानी छानकर एक कटोरी में रख लें.
- अब उबले हुए भुट्टे के दानों के साथ प्याज , खीरा, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें.
- नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं.
- ऊपर से नींबू का रस डालकर दोबारा अच्छे से मिक्स करें.
- तैयार है भुट्टे की मसालेदार चटपटी चाट.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मानसून में ऐसे बनाइए भुट्टे की मसालेदार चटपटी चाट एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे एक कटोरी भुट्टा (मोटे और नरम दाने), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक खीरा (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes