ऐसे बनाएं लजीज अंडा मैगी

ऐसे बनाएं लजीज अंडा मैगी

हर बच्चा मैगी खाना पसंद करता है, तो ऐसे में हर वक्त एक जैसी मैगी ही क्यों बनाना. लाएं थोड़ा ट्विस्ट और बनाएं अंडा मैगी. मैगी और मसाला तो वही रहेगा पर स्वाद आएगा थोड़ा हटकर. जानें रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो अंडे, दो मैगी के पैकेट, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो टमाटर (बारीक कटा हुए), चार हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर नमक, पानी जरूरत के अनुसार, दो से तीन बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- अंडा मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें.
- प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर और नमक डालें. टमाटर को सॉफ्ट होने तक भूनें.
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में पानी गरम कर मैगी उबलने के लिए रख दें.
- अब अंडा फोड़कर डाल दें और लगातार कड़छी से चलाते हुए इसकी भुर्जी बनाएं.
- अंडे की भुर्जी तैयार होते ही इसमें थोड़ा सा मैगी मसाला मिलाएं.
- इतनी देर में मैगी भी उबलकर तैयार हो जाएगी. इसे छानकर प्याज और अंडे से साथ मिक्स करें.
- बाकी का मैगी मसाला डालकर अच्छे से पूरी मैगी के साथ मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है अंडा मैगी.

नोट:
- मैगी उबालते समय अगर तेल की कुछ बूंदे डाल देंगे तो मैगी चिपकेगी नहीं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (26 ratings)
3.7 avg from 26 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं लजीज अंडा मैगी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे दो अंडे, दो मैगी के पैकेट, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो टमाटर (बारीक कटा हुए), चार हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर नमक, पानी जरूरत के अनुसार, दो से तीन बड़ा चम्मच तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes