कुल्‍फी-फालूदा

कुल्‍फी-फालूदा

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम और कुल्‍फी खाने का मजा ही अलग होता है तो क्‍यों न घर पर ही कुल्‍फी-फालूदा बनाया जाए.  यहां जानें, इसकी यमी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • फालूदा
  • 400 ग्राम कॉर्न फ्लोर
  • 2-3 बूंदें पीला या गुलाबी रंग
  • 400 मिली पानी, कुल्‍फी
  • 500 मिली दूध
  • 100 ग्राम चीनी
  • 1 चुटकी इलायची पाउडर
  • 20 ग्राम पिस्ता
  • 20 ग्राम काजू
  • 1 चुटकी केसर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
फालूदा बनाने के लिए
- फालूदा बनाने के लिये सबसे पहले कड़ाही में पानी, कॉर्नफ्लोर और पीला रंग डाल कर उसे अच्छी तरह से मिलाएं और उसे चलाते हुए मीडियम आंच पर पकाएं.
- मिक्चर गाढ़ा होने पर उतार लें और फालूदा प्रेस में डालें.
- प्रेस को ठंडे पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखें और धार बनाते हुए बिना रूके फालूदा बनाएं और फिर उन्हें निकाल कर फ्रिज में रख दें.
कुल्फी बनाने के लिए
- एक चम्मच पानी में केसर को घोल कर रख लें और फिर कड़ाही में घी डाल कर गर्म करें.
- घी गर्म होने पर उसमें दूध और पीला रंग मिला दें और मीडियम आंच पर दूध को पकाएं.
- जब दूध 1/4 रह जाए, उसमें चीनी मिलाकर घुल जाने तक दूध को चलाते रहें.
- फिर उसमें कुल्फी वाला बाकी सामान भी डाल दें और आंच से उतार लें.
- दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें.
- 2-3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें और उन्हें गर्म पानी में कुछ समय के लिए डुबाएं. इससे कुल्फी सांचों को छोड़ देगी.
- अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और फालूदा डाल कर सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (67 ratings)
4.2 avg from 67 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कुल्‍फी-फालूदा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे फालूदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes