हेल्दी ब्रेकफास्ट हो स्नैक्स, पनीर कोरमा सैंडविच दोनों में है बेस्ट

हेल्दी ब्रेकफास्ट हो स्नैक्स, पनीर कोरमा सैंडविच दोनों में है बेस्ट

सैंडविच हर किसी को पसंद आता है. पनीर सैंडविच, अनियन सैंडविच या चीज सैंडविच तो आपको बनाना आता होगा. जानिए पनीर कोरमा सैंडविच बनाने की विधि. इसे बनाने के लिए पनीर का कोरमा तैयार किया जाता है, इसके बाद स

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 180 ग्राम योगर्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च
  • 1 टीस्पून नमक
  • 1 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 1/2 टेबलस्पून तेल
  • 3 प्याज, बारीक काट लें
  • 1 टेबलस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
  • 100 ग्राम बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 300 ग्राम पनीर, कद्दूकस कर लें, ब्रेड स्लाइस, बटर, चीज स्लाइस, बाउल, पैन, तवा

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- एक बाउल में योगर्ट , लाल मिर्च, नमक, हल्दी, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- पैन में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होते ही इसमें प्याज डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें.
- फिर इसमें जिंजर गार्लिक पेस्ट डालें और मिलाएं.
- इसके बाद शिमला मिर्च मिलाएं मीडियम आंच पर 7-8 मिनट ततक पकाएं.
- फिर इसमें योगर्ट वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- मिश्रण में पनीर डालकर मिलाएं और 4-5 मिनट तक पकाकर आंच से उतार लें.
- एक ब्रेड स्लाइस लें और इस पर 1-2 चम्मच पनीर वाला मिश्रण फैलाएं.
- इस पर चीज़ स्लाइस रखें और ऊपर से ब्रेड की दूसरी स्लाइस रखें.
- इसी तरीके से बाकी ब्रेड स्लाइस पर मिश्रण और चीज़ रखकर सैंडविच बना लें.
- एक पैन में बटर डालें और एक बार में इस पर 2-3 सैंडविच रखकर दोनों तरफ से सेंक लें.
- सैंडविच बनाने के लिए चाहें तो ग्रिल मशीन में भी रख कर सकते हैं. या फिर टोस्ट मेकर रखकर सैंडविच बना लें.
- इसके बाद सैंडविच को बीच से काट लें.
- तैयार सैंडविच को केचअप के साथ खाएं-खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हेल्दी ब्रेकफास्ट हो स्नैक्स, पनीर कोरमा सैंडविच दोनों में है बेस्ट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 180 ग्राम योगर्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes