शिल्पा शेट्टी से सीखिए क्रीमी आइसक्रीम बनाना

offline
कैसा हो अगर जब भी आपका आइसक्रीम खाने का मन करे तभी आइसक्रीम मिल जाए. शिल्पा शेट्टी के तरीके से बस इन 3 चीजों से झटपट बनाएं क्रीमी आइसक्रीम. जानें रेसिपी...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    600 मि.ली. चिल्ड मिल्क क्रीम
    कंडेंस्ड मिल्क
    वनिला एसेंस
    10-12 चॉकलेट कुकीज (चाहें तो)

विधि

- सबसे पहले एक कांच की कटोरी में बर्फ के टुकड़ें रख लें और इसके ऊपर एक और कटोरी रख दें.
- कटोरी में चिल्ड मिल्क क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें. (मैंगो मूज़)
- क्रीम के स्मूद होने तक इसे लगभग 8 मिनट तक जरूर फेंटे. (आम पापड़)
- अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और वनिला एसेंस मिलाएं.
- कुकीज को क्रश कर पेस्ट में मिलाएं. (10 मिनट में बनाना सीखें चॉकलेट)
- क्रीमी पेस्ट को 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें. (चॉकलेट ओट्स स्मूदी)
- तैयार है बस 3 सामग्रियों से बनी होममेड आइसक्रीम.

नोट:
- बर्फ के साथ क्रीम मिलते ही यह फटने लगती है. क्रीम की कटोरी के नीचे वाली कटोरी में अगर बर्फ रखेंगे तो इससे क्रीम फटेगा नहीं.
- डिब्बे में डालने के बाद आइसक्रीम के पेस्ट को अच्छे से सेट कर लें ताकि बीच में कोई गैप न रहे.

Photo- youtube.com

There’s nothing quite like ice cream to lift the mood! So today why don’t you try out my simple 3 ingredient ice cream recipe? It’s delicious and just needs three ingredients to make! #SwasthRahoMastRaho #TheArtOfLovingFood

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on