बैंगन का सालन

offline
बैंगन का सालन हैदराबाद की एक मशहूर डिश है. इसका मसालेदार जायका लोगों के मुंह में पानी ला देगा. देखें इसकी रेसिपी और जब भी बैंगन खाने का मन हो तो एक बार इसे जरूर बनाएं...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम बैंगन
    1 प्याज,
    स्लाइस में कटा हुआ
    1 चम्मच,
    लाल मिर्च पाउडर
    चुटकीभर हल्दी पाउडर
    1 चम्मच धनिया पाउडर
    आधा चम्मच जीरा पाउडर
    8-10 करी पत्ता
    1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
    3 साबुत लाल मिर्च
    1 चौथाई चम्मच कलौंजी
    1 चौथाई चम्मच मेथी दाना
    1 चौथाई चम्मच जीरा
    1 चौथाई चम्मच राई
    नमक स्वादानुसार
    1 बड़ा चम्मच तेल
    1 चम्मच नारियल पाउडर
    1 चम्मच तिल
    1 बड़ा चम्‍मच मूंगफली
    3 हरी मिर्च
    2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती,
    बारीक कटी हुई
    1 बड़ा चम्मच,
    पुदीने की पत्ती
    2 चम्मच दही

सजावट के लिए

धनिया पत्ती

विधि

- धीमी आंच में एक पैन रखें और इसमें मूंगफली, तिल और नारियल पाउडर को अलग-अलग रोस्ट कर लें. (मतलब सुनहरा भून लें.)
- फिर ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें.
- मध्यम आंच में पैन में तेल गरम करें, इसमें राई डालें. राई तड़कने के बाद इसमें जीरा, लाल मिर्च, मेथी, कलौंजी, प्‍याज, नमक और करी पत्ता डालें.
- जब प्‍याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डालकर पकाएं.
- 4-5 मिनट पकाने के बाद इसमें हल्‍दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, मूंगफली और तिल वाला पेस्‍ट और थोड़ा-सा पानी डालें.
- इसे धीमी आंच में 30 मिनट तक पकाएं. जब तक ग्रेवी तैयार हो रही है तो एक दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल डालें और बैंगन में चीरा लगाकर तलकर रख लें.
- जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे तो इसमें कटी हरी धनिया, पुदीने की पत्‍तियां और फेंटी हुई दही डालकर उबालें.
- ग्रेवी उबलने लगे तो इसमें बैंगन डाल दें.
- ढककर 5 मिनट तक सब्जी पकाएं.
- आंच बंद कर दें. आपका बैंगन का सालन तैयार है.
- इसे राइस या फिर बिरयानी के साथ गरमागरम सर्व करें.