Full Version →

सोनाली बेंद्रे ने बनाई ये डिश, सोशल मीडिया पर शेयर की रेसिपी

फूड न्‍यूज़

ट्विंकल खन्ना के इंस्टाग्राम पर शुरु किए गए चैलेंज #WhatsInYouDabba के तहत अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अपनी फेवरेट खिचड़ी की रेसिपी शेयर की है.

Servings
4
★ 2.7
Rating
7 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    ट्विंकल खन्ना के इंस्टाग्राम पर शुरु किए गए चैलेंज #WhatsInYouDabba के तहत अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अपनी फेवरेट खिचड़ी की रेसिपी शेयर की है.
  2. 2
    इंस्टा पर डाले गए पोस्ट में सोनाली एक बाउल में खिचड़ी लिए नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साबूदाना खिचड़ी है. इसे स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद और बिना साबूदाने के बनाया गया है.
  3. 3
    इससे पहले अक्षय कुमार और शिखर धवन भी सोशल मीडिया पर अपनी रेसिपीज शेयर कर चुके हैं.
  4. 4
    आइए अब जानते हैं कैसे बनती है सोनाली बेंद्रे की फेवरेट खिचड़ी की रेसिपी:  View this post on Instagram As they say, you are what you eat! And my mantra has always been to not measure my food... but instead watch what I eat. So @twinklerkhanna & @tweakindia, here's what's in my dabba...it's my twist to the traditional Maharashtrian Sabudana Khichdi - with sweet potato & without Sabudana 😃 #WhatsInYourDabba Swipe left to see the recipe! It’s my fave and is super healthy! Now that you know what’s in my dabba, let's keep this going. I nominate @suzkr, @maheepkapoor & @neelamkotharisoni to give us a peek inside their dabbas 😄 #TheMoreTheMerrier Don’t forget to share a photo and tag #WhatsInYourDabba & @tweakindia A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on Jan 11, 2020 at 11:31pm PST
  5. 5
    सबसे पहले शकरकंद को धोकर उबालने के लिए रख दें. अब उबली हुई शकरकंद को टुकड़ों में काट लें.
  6. 6
    मीडियम आंच पर पैन में मूंगफली को ड्राई रोस्ट कर ग्राइंडर जार में पाउडर बना लें.
  7. 7
    उसी पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर इसमें जीरा, राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और रोस्टेड मूंगफली पाउडर भूनें.
  8. 8
    अब शकरकंद के टुकड़े, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार खिचड़ी को हरे धनिए और कद्दूकस किए हुए नारियल से गार्निश करें.
#Sonali bendre #bollywood actress #sweet potato #khichdi #Sonali bendre shared her favourite healthy khichdi recipe #healthy khichdi #sweet potato recipe hindi #how to make sweet potato khichdi #sabudana khichdi without sabudana #sonali bendre shared her
View Full Version