सोनाली बेंद्रे ने बनाई ये डिश, सोशल मीडिया पर शेयर की रेसिपी

सोनाली बेंद्रे ने बनाई ये डिश, सोशल मीडिया पर शेयर की रेसिपी

ट्विंकल खन्ना के इंस्टाग्राम पर शुरु किए गए चैलेंज #WhatsInYouDabba के तहत अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अपनी फेवरेट खिचड़ी की रेसिपी शेयर की है.

ADVERTISEMENT

🍳 दिशा-निर्देश

ट्विंकल खन्ना के इंस्टाग्राम पर शुरु किए गए चैलेंज #WhatsInYouDabba के तहत अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अपनी फेवरेट खिचड़ी की रेसिपी शेयर की है.

इंस्टा पर डाले गए पोस्ट में सोनाली एक बाउल में खिचड़ी लिए नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साबूदाना खिचड़ी है. इसे स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद और बिना साबूदाने के बनाया गया है.

इससे पहले अक्षय कुमार और शिखर धवन भी सोशल मीडिया पर अपनी रेसिपीज शेयर कर चुके हैं.

आइए अब जानते हैं कैसे बनती है सोनाली बेंद्रे की फेवरेट खिचड़ी की रेसिपी:

 


- सबसे पहले शकरकंद को धोकर उबालने के लिए रख दें. अब उबली हुई शकरकंद को टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में मूंगफली को ड्राई रोस्ट कर ग्राइंडर जार में पाउडर बना लें.
- उसी पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर इसमें जीरा, राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और रोस्टेड मूंगफली पाउडर भूनें.
- अब शकरकंद के टुकड़े, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर गैस बंद कर दें.
- तैयार खिचड़ी को हरे धनिए और कद्दूकस किए हुए नारियल से गार्निश करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.7 (7 ratings)
2.7 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोनाली बेंद्रे ने बनाई ये डिश, सोशल मीडिया पर शेयर की रेसिपी एक लोकप्रिय फूड न्‍यूज़ रेसिपी है, जिसे सोनाली बेंद्रे ने बनाई ये डिश, सोशल मीडिया पर शेयर की रेसिपी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes