Full Version →

ऐसे बनाएं आटा बादाम के लड्डू

हेल्‍दी फूड वेज

आटा और बादाम के लड्डू काफी हेल्दी माने जाते हैं. यह बनाने में आसान हैं और खाने में स्वादिष्ट लगते हैं. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक फायदा पहुंचाते हैं. बनाने के लिए बादाम, आटा और घी का इस्तेमाल किया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आटा बादाम के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में एक टेबलस्पून या बड़ा चम्मच घी गर्म करें.
  2. 2
    इसके बाद इसमें बादाम डालकर 2-3 तक फ्राई कर लें. ध्यान रखें बादाम को हल्का ही फ्राई करना है.
  3. 3
    फ्राई करने के बाद बादाम को एक प्लेट पर निकाल लें.
  4. 4
    इसी पैन में एक बड़ा चम्मच और घी डालें. इसमें आटा डालकर 8-10 मिनट तक भून लें. जब आटे से अच्छी-सी खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें.
  5. 5
    आटे वाले पैन को आंच से उतार लें.
  6. 6
    इतने देर में बादाम ठंडे हो गए होंगे. इन्हें ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें.
  7. 7
    आटे को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब इसमें बादाम पाउडर, इलायची पाउडर, पाउडर सुगर और घी डालकर अच्छी तरह तरह मिक्स कर लें.
  8. 8
    तैयार मिश्रण से लड्डू बना लें.
  9. 9
    आखिर में लड्डुओं को बारीक कटी बादाम से गार्निश कर दें.
  10. 10
    तैयार बादाम आटा लड्डू को खाएं और अपनों को खिलाएं.
#Atta badam laddoo atta badam laddoo recipe in hindi #home made atta badam laddu recipe in hindi #atta badam laddu kaise banate hain #badam atta laddu recipe in hindi #atta lauud #badam laddu #atta badam laddu kaise banate hain
View Full Version