Full Version →

बाजरे की खिचड़ी बनाने का ये है बढ़िया तरीका

हेल्‍दी फूड वेज

बाजरे की खिचड़ी सर्दियों में बनाई जानेवाली पसंदीदा डिश है. इसे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में खासतौर से पकाया जाता है. बाजरा बाजार में आसानी से मिल जाता है. आप भी जानिए इसकी खिचड़ी कैसे बनाई जाती है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
116 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बाजरे को साफ करके धोएं. इसे 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    मूंग या चने की दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसी तरह चावल को भी आधे घंटे के लिए भिगोकर लें.
  3. 3
    इसके बाद बाजरा, चावल और मूंग दाल का पानी निकालें. इन्हें कूकर में डालें.
  4. 4
    अब कूकर में 4 कप पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें. इसमें 4 सीटी लगाकर पका लें.
  5. 5
    अब आंच पर एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरे का तड़ाका लगाएं.
  6. 6
    इसके बाद हरी मिर्च, हींग और हल्दी डालकर इसे एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    फिर कूकर का ढक्कन खोलकर चावल और बाजरे की खिचड़ी को पैन में डालें. इसे अच्छी तरह चलाकर मैश करें.
  8. 8
    मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. अगर खिचड़ी में पानी कम लग रहा हो तो इसमें आवश्यकतानुसार गर्म पानी मिलाकर पकाएं. - - इसके  बाद आंच बंद कर दें.
  9. 9
    लीजिए तैयार बाजरे की खिचड़ी. इसे गर्मागर्म खाएं और खिलाएं.
#bajre ki khichdi #bajre ki khichdi recipe in hindi #khichdi recipe #bajra recipe #bajre ki khichdi recipe #khichdi recipe in hindi
View Full Version