Full Version →

सेब-केले वाला दलिया

हेल्‍दी फूड वेज

मीठे में कुछ हेल्दी सर्व करना है तो बनाएं सेब-केले वाला दलिया. इसमें दलिया और ओट्स का ट्विस्ट होता है. आप इसे ब्रेकफास्ट में भी शामिल कर सकते है..

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
34 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    केले और सेब को छीलकर काट लें. इसमें नींबू की कुछ बूंदे डालकर मिक्स करें ताकि इनका रंग न बदले और इन्हें फ्रिज में रख दें.
  2. 2
    अब कूकर में मक्खन डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें दलिया डालकर एक मिनट मध्यम आंच पर भूनें.
  3. 3
    इसके बाद कूकर में ओट्स डालकर 2 मिनट धीमी आंच पर भूनें.
  4. 4
    फिर ओट्स-दलिया के मिक्सचर में दूध और एक कप पानी डालकर मिलाएं. अब कूकर का ढक्कन लगा दें.
  5. 5
    कूकर में 2 सीटी आने तक दलिया मिक्सचर को पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद गैस बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
  7. 7
    फिर कूकर का ढक्कन खोलकर दलिया मिश्रण में चीनी और दालचीनी पाउडर डालकर मिलाएं.
  8. 8
    जब दलिया मिक्सचर ठंडा हो जाए तो इसे किसी बर्तन में करके फ्रिज में एक घंटे के लिए रखें.
  9. 9
    तैयार है पोरिज. इसे सर्व करने से पहले इसमें केले और सेब के टुकड़े डालकर मिलाएं.
  10. 10
    अब सर्व करें ठंडा और टेस्टी सेब-केले वाला दलिया.
#banana apple porridge #healthy food #breakfast recipes #recipes in hindi #how to make banana apple porridge #banana apple porridge recipe #porridge recipe
View Full Version