ऐसे बनाएं अपने नाश्ते को हेल्दी
नाश्ता पूरे दिन के खाने का अहम हिस्सा होता है, इसलिए इसका हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कटोरी साबुत मूंगदाल (अंकुरित)
- 1 कटोरी काला चना (अंकुरित)
- 1/2 टीस्पून राई, चुटकीभर हल्दी
- 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून तेल
🍳 विधि
-
1
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गरम होते ही राई, प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
-
3
इनके भुनते ही हल्दी डालें और तुरंत ही दाल और चने डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
4
नमक मिलाएं और 2-4 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
-
5
तैयार है स्प्राउट्स. बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#best healthy breakfast how to make sprouts stir fry recipe in hindi
#sprouts
#pulses
#sabut moongdal
#kala chana
#onion
#green chillies