ब्रेड इडली एक झटपट बनने वाला हेल्दी नाश्ता है. इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है.
Servings
4 - 6
★ 4.2
Rating
1181 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
6 ब्रेड स्लाइस
1/2 प्याला दही
1/2 प्याला कसी गाजर व पत्तागोभी
1 कटी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच ईनो, चटनी के लिए
1/2 प्याला दही
3 बड़े चम्मच भुनी दरदरी मूंगफली
1 हरी मिर्च
1 छोटा प्याज, थोड़ी-सी कटी हरी धनिया, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
ब्रेड के किनारे काटकर अलग करें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
2
दही में 1/2 कप पानी मिला लें. इसमें 10 मिनट के लिए ब्रेड भिगो दें. इसके बाद चम्मच से इसे मैश कर लें.
3
मैश दही और ब्रेड में गाजर व पत्तागोभी मिला दें. फिर नमक व हरी मिर्च मिला लें.
4
इडली के सांचे में तेल लगाएं. ब्रेड मिश्रण में इनो डालकर फेंटें और एक-एक चम्मच सांचे में डालकर पका लें. हल्की व स्वादिष्ट ब्रेड इडली को सांभर-चटनी के साथ परोसें.