चुकंदर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. इसमें सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन B1, B2 और C पाया जाता है. इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है. इसी चुकंदर से बनता है कलाकंद, जोकि टेस्टी और हेल्दी दोनों होता है.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 कप चुकंदर की प्यूरी
1 कप शक्कर
400 ग्राम पनीर
200 मिली लीटर दूध
4 टेबलस्पून घी
1 टीस्पून इलायची पाउडर
1/2 छोटी कटोरी बारीक कटे पिस्ता, बादाम, काजू, नॉनस्टिक पैन, गहरे तल की प्लेट
🍳 विधि
1
एक नॉन-स्टिक पैन में 2 चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
2
जब घी पिघल जाए तब इसमें पनीर, चुकंदर प्यूरी और दूध डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
3
मिश्रण को अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं.
4
इसके तब तक पकाएं जब तक चुकंदर सॉफ्ट नहीं हो जाता और घी नहीं छोड़ने लगता.
5
इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर और शक्कर मिला लें.
6
बीच-बीच में बची घी डालकर कलाकंद को कुछ देर तक पका लें. इस बात का ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा सख्त न हो जाए.
7
एक गहरी प्लेट में हल्का-सा घी लगाकर मिश्रण इसमें डाल लें.
8
अब इसमें बारीक कटा हुआ पिस्ता ,काजू ऊपर से डालें.
9
तैयार कलाकंद के मनचाहे आकार की बर्फी काट लें.
10
कुछ देर के लिए इसे फ्रिज में रख दें.
11
इसके बाद कलाकंद खाएं और खिलाएं.
#beetroot kalakand recipe#sweet shop style beet root kalakand recipe#best beet root kalakand recipe#easy beet root kalakand recipe#chaitra navratri special beetroot kalakand recipe in hindi#kalakand#चुकंदर की मिठाई#चुकंदर का कलाकंद