सर्द मौसम में अलसी और इसके लड्डू खाना काफी अच्छा माना जाता है. अलसी के लड्डू बनाने के लिए इसमें गोंद, आटा, घी और कुछ सूखे मेवे डाले जाते हैं.
Servings
4
★ 4
Rating
31 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
200 ग्राम अलसी
450 ग्राम आटा
250 ग्राम देसी घी
300 ग्राम गुड़
1 कप मेवे की कतरन (काजू, बादाम)
1/2 कटोरी गोंद
50 ग्राम पोस्ता दाने, कड़ाही
🍳 विधि
1
मीडियम आंच पर कड़ाही रखें. इसमें अलसी डालकर 7-8 मिनट तक चलाते हुए भून लें
2
अलसी को एक थाली में निकाल कर ठंडा होने दें.
3
अलसी के बाद आटा डालकर खुशबू आने तक भून लें.
4
आटा को एक थाली में निकाल लें.
5
इसी कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
6
घी में गोंद डालकर तल लें.
7
गोंद को एक प्लेट पर निकाल लें.
8
कड़ाही की आंच बंद कर दें.
9
अलसी को मिक्सर जार में पीस लें.
10
गोंद को भी कूटकर बारीक कर लें.
11
अलसी पाउडर को घी में डालें अच्छी तरह मिला लें.
12
फिर इसमें आटा, गुड़, सूखे मेवे, पोस्ता दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें.
13
इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
14
नोट-
15
अलसी को भूनकर पीसने और पिस पाउडर को गर्म घी में डालने से इसकी कड़वाहट कम हो जाती है.
16
आप चाहें तो इसमें आटा न डालकर मेथी पाउडर और सोंठ पाउडर भी मिला सकते हैं.
17
गुड़ मिलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घी गर्म हो. अगर घी गर्म नहीं होगा तो इसमें गुड़ पिघलने नहीं और लड्डू ठीक से नहीं बंधेंगे.
18
अगर लड्डू न बंध रहे हों तो इसमें थोड़ा और गुड़ मिला लें.
#how to make alsi flax seeds laddu health benefits of alsi flax seeds#how to make alsi ke laddu#flax seeds laddu recipe in hindi#अलसी के लड्डू बनाने की विधि#अलसी के लड्डू कैसे बनाते हैं#मेथी#अलसी के लड्डू बनाने की विधि#Flax Seed Ladoo Recipe pakwang