अलसी के लड्डू बनाने की आसान और बढ़िया विधि

अलसी के लड्डू बनाने की आसान और बढ़िया विधि

सर्द मौसम में अलसी और इसके लड्डू खाना काफी अच्छा माना जाता है. अलसी के लड्डू बनाने के लिए इसमें गोंद, आटा, घी और कुछ सूखे मेवे डाले जाते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम अलसी
  • 450 ग्राम आटा
  • 250 ग्राम देसी घी
  • 300 ग्राम गुड़
  • 1 कप मेवे की कतरन (काजू, बादाम)
  • 1/2 कटोरी गोंद
  • 50 ग्राम पोस्ता दाने, कड़ाही

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- मीडियम आंच पर कड़ाही रखें. इसमें अलसी डालकर 7-8 मिनट तक चलाते हुए भून लें
- अलसी को एक थाली में निकाल कर ठंडा होने दें.
- अलसी के बाद आटा डालकर खुशबू आने तक भून लें.
- आटा को एक थाली में निकाल लें.
- इसी कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
- घी में गोंद डालकर तल लें.
- गोंद को एक प्लेट पर निकाल लें.
- कड़ाही की आंच बंद कर दें.
- अलसी को मिक्सर जार में पीस लें.
- गोंद को भी कूटकर बारीक कर लें.
- अलसी पाउडर को घी में डालें अच्छी तरह मिला लें.
- फिर इसमें आटा, गुड़, सूखे मेवे, पोस्ता दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.

नोट-
- अलसी को भूनकर पीसने और पिस पाउडर को गर्म घी में डालने से इसकी कड़वाहट कम हो जाती है.
- आप चाहें तो इसमें आटा न डालकर मेथी पाउडर और सोंठ पाउडर भी मिला सकते हैं.
- गुड़ मिलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घी गर्म हो. अगर घी गर्म नहीं होगा तो इसमें गुड़ पिघलने नहीं और लड्डू ठीक से नहीं बंधेंगे.
- अगर लड्डू न बंध रहे हों तो इसमें थोड़ा और गुड़ मिला लें.


क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (31 ratings)
4 avg from 31 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अलसी के लड्डू बनाने की आसान और बढ़िया विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम अलसी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes