Full Version →

ब्रेड-मूंगदाल पोहा

हेल्‍दी फूड वेज,ब्रेकफास्‍ट

नाश्ता थोड़ा हेवी करना ही अच्छा रहता है लेकिन अगर आप हेल्दी खाना ही पसंद करते हैं तो आपको ब्रेड-मूंगदाल पोहा जरूरी पसंद आएगा. आज ही ट्राई करें इसकी फटाफट रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
48 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बॉउल में ब्रेड को हल्का सा गीला करके के रख दें.
  2. 2
    अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई डालें कर गर्म करें, जब राई चटखने लगे तो उसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  3. 3
    अब उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं और कुछ देर तक इसे भून लें.
  4. 4
    जब प्याज अच्छी तरह भून जाए तो उसमें टमाटर डालकर पकाएं और मूंगदाल डाल कर 5 मिनट तक ढककर पका लें.
  5. 5
    मूंग पक जाने के बाद ब्रेड के टुकड़े और नमक मिलाकर कुछ देर और भून लें.
  6. 6
    अब उसमें फिर दरदरी मूंगफली और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  7. 7
    मूंगदाल का पोहा तैयार है. इसे कटे हरे धनिया से सजाकर सर्व करें.
#bread moongdal poha recipe #bread moongdal poha recipe in Hindi #How to make bread moongdal poha recipe at home #Homemade bread moongdal poha recipe
View Full Version