Full Version →

सेहत के लिए फायदेमंद है ये ब्राउन राइस खिचड़ी

हेल्‍दी फूड वेज

खिचड़ी एक हेल्दी भोजन या नाश्ता मानी जाती है. आमतौर पर हमेशा इस्तेमाल किए जाने वाले चावलों और दाल से यह बनती ही है, लेकिन हम बता रहे हैं ब्राउन राइस की खिचड़ी बनाने की विधि. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी है.

Servings
4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दाल और चावल को अच्छे से धो लें.
  2. 2
    हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर 20 मिनट तक रख दें.
  3. 3
    अब कूकर में घी गर्म करें. इसमें हींग, जीरा, प्याज, लहसुन और अदरक डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए भून लें.
  4. 4
    इसके बाद घी में मिर्च और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक चलाकर पका लें.
  5. 5
    टमाटर के गलने के बाद कूकर में ब्राउन राइस और दाल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  6. 6
    फिर 2 कप पानी, नींबू का रस और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाकर ढक्कन लगा लें.
  7. 7
    3 सीटी लगाकर कूकर आंच से उतार लें. प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
  8. 8
    गर्मागर्म खिचड़ी को प्लेट या कटोरे में निकालकर अचार, पापड़ के साथ सर्व करें.
#Brown Rice Khichdi #Khichdi Recipe #Brown Rice Khichdi for Weight Loss #Hyderabadi Ruchulu #how to make brown rice khichdi healthi recipe in hindi #hyderabadi khichdi recipe in hindi #healthy khichdi recipe in hindi
View Full Version