सलाद के अलग-अलग स्वाद ट्राई करते रहते हैं या डाइटिंग पर हैं हेल्दी पत्ता गोभी-मूंग दाल सलाद की यह पौष्टिक और जायकेदार रेसिपी आपको बहुत अच्छी लगेगी.
Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
38 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप मूंग दाल, बिना छिलके वाली
2 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई, एक बड़ी गाजर, कद्दूकस की हुई, एक हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक चुटकी हींग
4-5 करी पत्ते, एक चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच राई के दाने, एक चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
मूंग दाल को 3-4 घंटे तक भिगोकर रख दें.
2
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई, हरी मिर्च, हींग और करी पत्ता डाल कर कुछ देर तक पकाएं.
3
अब भीगी हुई मूंग दाल, पत्ता गोभी, गाजर और नमक डालकर तेज आंच पर थोड़ी देर तक पकाएं.
4
जब दाल थोड़ी मुलायम हो जाए तो गैस बंद करके सलाद को एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
5
ऊपर से नारियल, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#Cabbage Moong Dal Salad#Sprouted Moong Salad Recipe#Cabbage Chana Dal Vegetarian Recipe#moong dal halwa recipe in hindi#hari moong dal recipe in hindi