पत्ता गोभी-मूंग दाल सलाद
Back
हेल्‍दी फूड वेज,ब्रेकफास्‍ट

पत्ता गोभी-मूंग दाल सलाद

सलाद के अलग-अलग स्वाद ट्राई करते रहते हैं या डाइटिंग पर हैं हेल्‍दी पत्ता गोभी-मूंग दाल सलाद की यह पौष्टिक और जायकेदार रेसिपी आपको बहुत अच्छी लगेगी. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप मूंग दाल, बिना छिलके वाली
  • 2 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई, एक बड़ी गाजर, कद्दूकस की हुई, एक हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक चुटकी हींग
  • 4-5 करी पत्ते, एक चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 छोटा चम्मच राई के दाने, एक चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मूंग दाल को 3-4 घंटे तक भिगोकर रख दें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई, हरी मिर्च, हींग और करी पत्ता डाल कर कुछ देर तक पकाएं.
- अब भीगी हुई मूंग दाल, पत्ता गोभी, गाजर और नमक डालकर तेज आंच पर थोड़ी देर तक पकाएं.
- जब दाल थोड़ी मुलायम हो जाए तो गैस बंद करके सलाद को एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
- ऊपर से नारियल, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (38 ratings)
4.2 avg from 38 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पत्ता गोभी-मूंग दाल सलाद एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे एक कप मूंग दाल, बिना छिलके वाली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes