Full Version →

इस तरह घर पर आसानी से बना सकते हैं च्यवनप्राश

हेल्‍दी फूड वेज,हेल्‍दी फूड

आमतौर पर च्यवनप्राश मार्केट में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है. घर में बनाया हुआ च्यवनप्राश ज्यादा टेस्टी और हेल्दी हो सकता है. इसे बनाने के लिए आंवला के साथ कई तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है. यह जड़ी बूटियां आयुर्वेद सामग्री बेचने वाली दुकानों से मिल जा

Servings
8 - 10
★ 3.6
Rating
17 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    घर में च्यवनप्राश बनाने के लिए (Chyawanprash Recipe) सबसे पहले आवले को धोकर कपड़े की पोटली में बांध लें.
  2. 2
    तेज आंच पर एक बड़े भगोने में पानी भर लें.
  3. 3
    इसमें सारी जड़ी बूटियां और बंधे हुए आंवले की पोटली डालकर उबलने के लिए रख दें.
  4. 4
    उबाल आने के बाद आंच धीमा कर दें और आंवलों के नरम होने तक उबलने दें.
  5. 5
    आंवले नरम हो जाएं तो आंच बंद कर दें और आंवले और जड़ी बूटियों को इसी तरह भगोने में रातभर ढककर रख दें.
  6. 6
    अगले दिन आंवलों को कलर बदल जाएगा. इनकी गुठलियां निकाल कर अलग कर लें.
  7. 7
    जड़ी बूटियों को छान कर पानी स्टोर करके रख लें.
  8. 8
    अब ग्राइंडर जार में आंवला और जड़ी बूटियों का पानी डालकर पेस्ट बना लें और छान लें.
  9. 9
    मीडियम आंच पर लोहे की कड़ाही में तिल का तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें. ध्यान रहे स्टील की कड़ाही का इस्तेमाल न करें.
  10. 10
    तेल के गर्म होते ही इसमें घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  11. 11
    अब आंवले का पेस्ट डालकर चलाते हुए पका लें.
  12. 12
    इसमें उबाल आने पर चीनी डालकर चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें.
  13. 13
    मिश्रण के गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें और 4-5 घंटों के लिए ढककर रख दें.
  14. 14
    अब ग्राइंडर जार में छोटी इलायची छीलकर, पिप्पली, बंशलोचन, दालचीनी, तेजपत्र, नागकेशर को पीस लें.
  15. 15
    इस पाउडर को शहद और केसर में मिलाकर आंवले के मिश्रण में मिला दें.
  16. 16
    तैयार च्यवनप्राश को कांच के कंटेनर में भरकर रख दें.- रोजाना रात में एक चम्मच च्यवनप्राश और एक गिलास दूध पीने से शरीर बीमारियों से बचता है.
#homemade chyawanprash #homemade chyawanprash recipe #homemade chyawanprash #homemade chyawanprash recipe in hindi #ayurvedic supplement #homemade chyawanprash in hindi #how to make homemade chyawanprash #homemade chyawanprashbanane ka tarika #chyawanpr
View Full Version