गर्मी के मौसम में दही ताजगी और ठंडक देता है और अगर इसे फलों के साथ खाया जाए तो ये और भी स्वादिष्ट लगता है. ये बच्चों को भी बहुत पंसद आएगा.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप ठंडा दही, एक कप आम, टुकड़ों में कटा हुआ, एक कप स्ट्राबेरी, टुकड़ों में कटी हुई, चार बड़ा चम्मच शहद, दो बड़े चम्मच कटे हुए अखरोट, एक बड़ा चम्मच किशमिश
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कप या गिलास में तकरीबन आधा कप दही डालें.
2
दही के ऊपर कटे आम और स्ट्रॉबेरी के टुकड़े सजाएं.
3
फलों के ऊपर 2 छोटा चम्मच शहद की बराबर से फैलाएं. ऊपर थोड़े से कटे अखरोट और कुछ किशमिश डालें.
4
अब एक और बार दही की परत फिर आम और स्ट्रॉबेरी और उसके ऊपर शहद और फिर मेवे डालें.
5
तैयार है स्वाद से भरपूर दही और फलों का सलाद.
6
नोट:
7
आप अपनी पंसद के फलों और मेवे का चुनाव कर सकते हैं.
#fruit curd recipes in hindi#types of fruit curd#how to make fruit curd at home#curd with fruits benefits#fruit raita video#fruit raita banane ki vidhi#fruit curd recipe in hindi