लहसुन की खीर दिल्ली का जाना माना स्ट्रीट फूड है और इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं चखा है तो आज ही ट्राई करें इसकी रेसिपी....
Servings
2 - 4
★ 2.8
Rating
41 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप लो फैट मिल्क
3-4 खजूर
1½ कप लहसुन
1 चम्मच कार्न फ्लोर, घुला हुआ, स्वादानुसार चीनी
🍳 विधि
1
लहसुन को छीलकर महीन काट लें और पानी में 3 से 4 घंटों के लिए भिगो दें.
2
अब इसे थोड़ी देर के लिए हल्की फिटकरी के साथ उबालें, जिससे इसका तीखापन कम हो जाएगा.
3
उबालने के बाद इसे अच्छी तरह धोकर निकालकर अलग रख लें.
4
अब दूध और खजूर को एक साथ मिक्स कर के पैन में उबालें.
5
जब उबाल आने लगे तो उसमें लहसुन और कार्न फ्लोर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
6
आपकी लहसुन की खीर तैयार है. कटे हुए सूखे मेवों से सजाकर गरमा गरम सर्व करें.
7
ध्यान दें: अगर आपको मीठा ज्यादा पसंद है तो आप इसमें स्वादानुसार चीनी मिला सकते हैं.
#Garlic Kheer recipe#Garlic Kheer recipe in hindi#How to make Garlic Kheer recipe at Home#Homemade Garlic Kheer recipe#Kheer recipes