Full Version →

मीठे में बनाइए आम श्रीखंड

हेल्‍दी फूड

आम श्रीखंड महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में खूब पसंद किया जाता है. यह गर्मी से राहत देने वाली डिश है. इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है, लेकिन स्वाद के मामले में यह मिठाई लाजवाब है.

Servings
4 - 6
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सूती के कपड़े को बर्तन पर फैला लें.
  2. 2
    इस पर दही डालें और कपड़े को मोड़ते हुए पोटली बनाकर गांठ बांध दें.
  3. 3
    इस पोटली को लटकाकर रखें ताकि दही से पानी निथर जाए. कम से कम 2 घंटे तक लटकाकर रखें.
  4. 4
    तय समय बाद पोटली खोलकर दही से बने चक्का को एक बर्तन में निकाल लें.
  5. 5
    इस चक्के में आम का गूदा, इलायची पाउडर, केसर और शक्कर पाउडर डालें.
  6. 6
    सभी सामग्री को अच्छी तरह से फेंट लें. आप चाहें तो व्हिस्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  7. 7
    तैयार आम श्रीखंड को सर्विंग बाउल में निकालें.
  8. 8
    इस पर पिस्ता छिड़कर फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें.
  9. 9
    इसके बाद आम श्रीखंड को को मजे से खाएं.
  10. 10
    ध्यान रखने योग्य बातें
  11. 11
    आम की मिठास के अनुसार ही चीनी मिलाएं. अगर यह ज्यादा मीठे हों, तो कम चीनी इस्तेमाल करें.
  12. 12
    यदि आम का मौसम नहीं चल रहा है और आम श्रीखंड बनाना चाहते हैं, तो मैंगो प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  13. 13
    दही से पानी को अच्छी तरह से निकाल लें अन्यथा श्रीखंड में गाढ़ेपन की जगह पतलापन आ जाएगा. और इसे ज्यादा देर रखने पर पानी छोड़ने लगेगा. 
#how to make mango shrikhand aam shrikhand recipe in hindi #maharashtra famous mango shrikhand recipe in hindi #marathi aam shrikhand recipe #आम पाक कैसे बनाते हैं #आम का श्रीखंड #mango paak recipe #mango pak recipe in hindi
View Full Version