यूं तो खिचड़ी कई तरह की बनती है. इसमें अलग-अलग दाल डालकर आप टेस्ट बढ़ा सकते है, लेकिन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है मूंग दाल की खिचड़ी. यह हेल्दी ब्रेकफास्ट भी हो सकती है और लाइट डिनर का बढ़िया ऑप्शन भी.
Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
16 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप चावल, एक कप मूंग की दाल, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक, काली मिर्च 2-3, दो बड़ा चम्मच घी, प्रेशर कूकर
🍳 विधि
1
मूंग दाल और चावल को एक पानी से धो लें.
2
मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म करें.
3
जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरे का तड़का लगाएं. फिर हरी मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और हींग डालकर एक मिनट तक भूनें.
4
इसके बाद कूकर में दाल और चावल डालकर मिक्स करें.
5
इसके बाद तीन कप पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें. कूकर में 3-4 सीटी लगाकर आंच बंद कर दें.
6
अगर खिचड़ी दूसरे बर्तन में बना रहे हैं तो तड़का लगाने के बाद 4 कप पानी मिलाएं और ढककर 20-25 मिनट तक पकाएं.
7
कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोल दें.
8
मूंग दाल की खिचड़ी को दही, अचार, चटनी या रायते के साथ खाएं और खिलाएं.
9
अगर खिचड़ी थोड़ी पतली चाहिए पानी की मात्रा बढ़ा लें.
10
ये सिंपल खिचड़ी है. आप इसमें मनपसंद सब्जियां भी डालकर पका सकते हैं.
#dal khichdi recipe#how to make moong dal khichdi#dal khichdi recipe in hindi#simple khichdi recipe in hindi#dal khichdi recipe hotel style in hindi#dal khichdi recipe video#how to make moong dal khichadi recipe in hindi