मूंग दाल की टेस्टी खिचड़ी कैसे बनाएं, यहां जानें

मूंग दाल की टेस्टी खिचड़ी कैसे बनाएं, यहां जानें

यूं तो खिचड़ी कई तरह की बनती है. इसमें अलग-अलग दाल डालकर आप टेस्ट बढ़ा सकते है, लेकिन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है मूंग दाल की खिचड़ी. यह हेल्दी ब्रेकफास्ट भी हो सकती है और लाइट डिनर का बढ़िया ऑप्शन भी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप चावल, एक कप मूंग की दाल, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, काली मिर्च 2-3, दो बड़ा चम्मच घी, प्रेशर कूकर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मूंग दाल और चावल को एक पानी से धो लें.
- मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म करें.
- जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरे का तड़का लगाएं. फिर हरी मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और हींग डालकर एक मिनट तक भूनें.
- इसके बाद कूकर में दाल और चावल डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद तीन कप पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें. कूकर में 3-4 सीटी लगाकर आंच बंद कर दें.
- अगर खिचड़ी दूसरे बर्तन में बना रहे हैं तो तड़का लगाने के बाद 4 कप पानी मिलाएं और ढककर 20-25 मिनट तक पकाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोल दें.
- मूंग दाल की खिचड़ी को दही, अचार, चटनी या रायते के साथ खाएं और खिलाएं.
- अगर खिचड़ी थोड़ी पतली चाहिए पानी की मात्रा बढ़ा लें.
- ये सिंपल खिचड़ी है. आप इसमें मनपसंद सब्जियां भी डालकर पका सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (16 ratings)
3.7 avg from 16 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंग दाल की टेस्टी खिचड़ी कैसे बनाएं, यहां जानें एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चावल, एक कप मूंग की दाल, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes