Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं मूंगदाल की खिचड़ी

हेल्‍दी फूड वेज

मूंगदाल की खिचड़ी शरीर के लिए हेल्दी मानी जाती है. इसे बनाने का हर एक का अपना अलग तरीका होता है. ऐसे में हम बता रहे हैं कम मसालों के साथ कैसे इसे इतना टेस्टी बनाया जा सकता है.

Servings
1 - 2
★ 2.2
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दाल और चावल को कई बार पानी से धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, चावल, नमक और 4-6 कप पानी डालकर 4 सीटी आने तक पकाएं.
  3. 3
    इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें.
  4. 4
    कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलकर खिचड़ी को बर्तन में निकाल लें.
  5. 5
    अब गरम तेल में राई डालकर तड़काएं.
  6. 6
    फिर शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  7. 7
    गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और तड़के को खिचड़ी पर डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    तैयार है मूंगदाल की खिचड़ी. पापड़ के साथ गरमागरम सर्व करें.
#moongdal ki khichdi #easy moongdal ki khichdi #tasty moongdal ki khichdi #moongdal ki khichdi bnae vidhi #moongdal ki khichdi in hindi #how to make moongdal ki khichdi in hindi #how to make moongdal ki khichdi
View Full Version