Full Version →

नमकीन मुरमुरा

हेल्‍दी फूड वेज,ब्रेकफास्‍ट

शाम की चाय के साथ कुछ हल्‍का और हेल्‍दी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. इसलिए आज ही ट्राई करें नमकीन मुरमुरे की ये आसान सी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
81 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले कड़ाही में एक चम्मच तेल डाल कर गरम करें और जब तेल गरम हो जाए तो मूंगफली के दाने डालकर धीमी आंच पर करारे होने तक भूने लें.
  2. 2
    दानों को अलग निकालकर रख लें और उसी कड़ाही में चने डाल कर भून लें.
  3. 3
    अब नारियल के स्लाइस डाल कर गुलाबी होने तक तल लें. आखिर में कॉर्नफलेक्स डाल के हल्का भूरा होने तक भूनकर निकाल लें.
  4. 4
    बचा हुआ तेल कड़ाही में डाल दें और एसमें राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डाल के कुछ सेकेंड तक भून लें.
  5. 5
    जब राई चटकने लगे तो उसमें हल्दी और मुरमुरे डाल के धीमी आंच पर करारा होने तक भून लें और फिर गैस बंद कर दें.
  6. 6
    नमक, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डाल के अच्छी तरह मिला दे.
  7. 7
    भुने हुए चने, मूंगफली, नारियल, और कॉर्नफ्लेक्स मिला दें और ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दें.
#namkeen murmure recipe #namkeen murmure recipe in Hindi #How to make namkeen murmure recipe at home #Homemade namkeen murmure recipe
View Full Version