Full Version →

मीठे में बनाएं मूंगफली का हलवा

हेल्‍दी फूड वेज

अक्सर लोग मूंगफली को स्नैक्स के तौर पर खाते हैं और मूंगफली खाना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद भी होता है. ऐसे में अगर आपकी मनपसंद मूंगफली का हलवा मिल जाए तो फिर क्या ही कहने.

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    हलवा बनाने के लिए सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली के दानों को छीलकर भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अब भीगे हुए दानों को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीस लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर एक पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    घी के गर्म होने पर मूंगफली का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    जब पेस्ट पैन से चिपकना छोड़ दे तब इसे एक कटोरे में निकालकर रख दें.
  6. 6
    अब उसी पैन में मावा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
  7. 7
    मावे के ब्राउन होने के बाद इसे किसी प्लेट में निकालकर रख दें.
  8. 8
    अब पैन में चीनी और बराबर मात्रा में पानी डालकर चाशनी बना लें.
  9. 9
    चाशनी के तैयार होने पर इसमें भुना हुआ मावा और ड्राई फ्रूट्स डालकर हलवे में मिला दें और हलवे को गाढ़ा होने तक पका लें.
  10. 10
    हलवे के गाढ़े होने के बाद इलाइची पाउडर डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार हलवे को निकालकर गरमागरम सर्व करें.
#peanut halwa #peanut halwa recipe #how to make peanut halwa #halwa #peanut halwa recipe in hindi #peanut #halwa recipe #indian groundnut halwa recipe #peanut ka halwa #mungfali ka halwa #mungfali halwa #moongfali ka halwa #peanut halva #peanut's halwa #pean
View Full Version