मौसम है मीठी शकरकंद का और उबले हुए शकरकंद का हलवा
इसके मीठे स्वाद को और स्वादिष्ट बना देता है. लंच, डिनर या फिर बच्चों
के टिफिन में इसे बनाकर सर्व करें.
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
125 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम शकरकंद
100 ग्राम चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर
100 ग्राम घी
1 कप कटे हुए सूखे मेवे(बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता और गरी)
🍳 विधि
1
शकरकंद को उबाल कर छील लें और मैश कर लें.
2
कड़ाही में धीमी आंच में घी गर्म करें.
3
अब इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर फ्राई करें.
4
फ्राई किए हुए शकरकंद में चीनी डालकर तब तक चलाएं जब तक की चीनी उसमें पूरी तरह घुल न जाए.