शकरकंद का हलवा

शकरकंद का हलवा

मौसम है मीठी शकरकंद का और उबले हुए शकरकंद का हलवा इसके मीठे स्‍वाद को और स्‍वादिष्‍ट बना देता है. लंच, डिनर या फिर बच्‍चों के टिफिन में इसे बनाकर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम शकरकंद
  • 100 ग्राम चीनी, आधा चम्‍मच इलायची पाउडर
  • 100 ग्राम घी
  • 1 कप कटे हुए सूखे मेवे(बादाम, काजू, किशमिश, पिस्‍ता और गरी)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- शकरकंद को उबाल कर छील लें और मैश कर लें.
- कड़ाही में धीमी आंच में घी गर्म करें.
- अब इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर फ्राई करें.
- फ्राई किए हुए शकरकंद में चीनी डालकर तब तक चलाएं जब तक की चीनी उसमें पूरी तरह घुल न जाए.
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्‍स करें.
- गर्मागर्म हलवे को सूखे मेवों से सजाकर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (125 ratings)
4.1 avg from 125 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शकरकंद का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम शकरकंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes