Full Version →

बिना चीनी वाले रागी-ओट्स-खजूर के लड्डू

हेल्‍दी फूड वेज

सेहत को लेकर फिक्रमंद लोगों को ये रेसिपी पसंद आएगी. रागी ओट्स खजूर के लड्डू में चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि मिठास के लिए खजूर डाला जाता है. खजूर हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है.

Servings
4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    कड़ाही में ओट्स डालकर 2-3 मिनट तक मीडियम आंच पर चलाते हुए भूनें.
  2. 2
    फिर ओट्स को एक प्लेट पर निकालकर ठंडा कर लें.
  3. 3
    ठंडा होने पर दरदरा पीस लें.
  4. 4
    कड़ाही में 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें. इसमें रागी का आटा डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनकर अलग प्लेट पर निकाल लें.
  5. 5
    मिक्सर जार में खजूर , रागी आटा, ओट्स डालकर अच्छी तरह पीस लें.
  6. 6
    अब कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर गर्म करें. इसमें काजू डालकर 1-2 मिनट तक भून लें.
  7. 7
    फिर काजू को खजूर, ओट्स वाले मिश्रण में डालें. बचा हुआ घी भी इसमें डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  8. 8
    मिश्रण से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
  9. 9
    इन लड्डुओं को आप 2 हफ्ते तक रख भी सकते हैं.
  10. 10
    शुगर फ्री ये लड्डू बहुत स्वादिष्ट लगेंगे.
#how to make Sugar free Dates Ragi Oats Ladoo recipe in hindi #no sugar Dates Ragi Oats Ladoo recipe in hindi #healthy laddu recipe in hindi #No Sugar Dates Ragi Oats Ladoo easy recipe in hindi #Ragi and Oats Ladoos #शुगरफ्री रागी ओट्स लड्डू रेसिपी
View Full Version