गाजर हलवा स्वादिष्ट होता है. ठंड में यह हर घर, शादी, पार्टी में बनता है. अगर इसे चीनी की जगह गुड़ से बनाया जाए तो यह हेल्दी भी हो जाएगा. इस हलवे को डाइबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं.
Servings
4
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
500 ग्राम लाल गाजर
250 ग्राम दूध
250 ग्राम गुड़
300 ग्राम खोया/मावा
12-15 बादाम बारीक काटे लें
12-15 काजू, बारीक काट लें
8-10 पिस्ता, बारीक काट लें
5 हरी इलायची, पीस
5 टेबलस्पून घी, एक बड़ा चम्मच सूखे मेवे, कड़ाही
🍳 विधि
1
गाजर (Gajar ka halwa) धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें.
2
गैस पर कड़ाही रखें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें घी डाल दें.
3
घी के गर्म होते ही इसमें कद्दूकस की गाजर डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं.
4
गाजर को पानी सूखने तक पकाना है. इसमें 15 मिनट तक समय लगता है.
5
जब गाजर अच्छी तरह से सूख जाए और गलने लगे तो इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
6
कड़छी से चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने तक हलवा पकाना है.
7
जब दूध गाढ़ा हो जाए तो हलवे में गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं.
8
गुड़ डालने के बाद हलवा पानी छोड़ेगा इसलिए इसे चलाते हुए पकाएं.
9
जब गुड़ अच्छी तरह हलवे में घुल जाए तो इसमें मावा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
10
जब हलवा बढ़िया दानेदार हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे/ड्राईफ्रूट्स मिला लें.
11
5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
12
मिनट के बाद गाजर के हलवे का आनंद लें.
13
Photo- Code2Cook
#how to make sugarfree gajar ka halwa at home#sugarfree gajar ka halwa recipe in hindi#gur wala gajar ka halwa recipe in hindi#sugar free gajar ka halwa#sugarfree gajrela#gajrela#गाजर का हलवा#गुड़ वाला गाजर का हलवा#शुगर फ्री गाजर हलवा#How to make