Full Version →

तिल खजूर नारियल के लड्डू

हेल्‍दी फूड वेज

तिल खजूर नारियल के लड्डू काफी हेल्दी होते हैं. खजूर और तिल ठंड में गर्माहट देते हैं. इस तरीके से आप भी बनाना सीखिए ये लड्डू.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    खजूर को धोकर सुखा लें.
  2. 2
    इसके बाद खजूर को बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें. ( आप चाहें बीज रहित खजूर भी ले सकते हैं.)
  3. 3
    काजू को भी छोटे टुकड़ों में काट लें.
  4. 4
    मिक्सर जार में थोड़ा-थोड़ा करके नारियल के टुकड़े डालकर पाउडर बना लें.
  5. 5
    इसके बाद बादाम को भी पाउडर बना लें.
  6. 6
    इसके बाद जार में खजूर के टुकड़े और 2 टेबल स्पून पानी डालकर खजूर को पीस लेंगे. पानी डालने से खजूर आसानी से पिस जाएगा. खजूर को हल्का दरदरा होने तक पीसना है.
  7. 7
    मीडियम आंच पर कड़ाही रखें.
  8. 8
    इसमें तिल डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  9. 9
    तिल के ठंडा होने पर इसे भी दरदरा पीस लें.
  10. 10
    अब कड़ाही में घी डालकर करें. फिर इसमें खजूर डालकर चलाते हुए पकाएं.
  11. 11
    मीडियम आंच पर खजूर को 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनना है.
  12. 12
    जब खजूर की नमी खत्म हो जाए तो इसमें नारियल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  13. 13
    फिर इसमें काजू और इलायची पाउडर मिला लें.
  14. 14
    मिश्रण को बड़ी प्लेट पर निकाल लें. इसमें तिल पाउडर भी मिला लें.
  15. 15
    जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हथेलियों पर थोड़ा-सा घी लगाकर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर लड्डू बना लें.
#how to make til khajur nariyal ke laddu ladoo recipe in hindi #khajur ke laddu recipe in hindi #how to make til kahjur ke laddu recipe in hindi #til ke laddu recipe in hindi #खजूर के लड्डू #khajur ke laddu recipe in hindi #Khajur ke laddu recipe in Hindi
View Full Version