Full Version →

तिल-मावा के लड्डू, स्वाद देंगे, सेहत भी सुधारेंगे

हेल्‍दी फूड वेज

तिल की तासीर गर्म होती है. इसीलिए ठंड में इससे बहुत सारी चीजें बनाई जाती हैं. चिक्की, लड्डू, गजक आदि कुछ खास चीजें हैं. इसमें मावा मिलाकर शानदार और टेस्टी लड्डू भी बनाए जा सकते हैं.

Servings
4

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मावा या खोया को अच्छे से घिस या मसलकर छोटे टुकड़े कर लें.
  2. 2
    तिल को अच्छे से साफ कर लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखें.
  4. 4
    कड़ाही के गर्म होते ही इसमें तिल डालकर आंच धीमी पर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    जैसे ही तिल चटकने लगे और इसका रंग सुनहरा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  6. 6
    तिल को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  7. 7
    एक बार फिर मीडियम आंच पर कड़ाही गर्म करें और इसमें मावा डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  8. 8
    मावा के भुनते ही आंच बंद कर मावे को हल्का ठंडा करें.
  9. 9
    अब इसमें पिसा हुआ तिल, घी और चीनी बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  10. 10
    इसके बाद मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर लड्डू बना लें. हथेलियों पर थोड़ा-थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें.
  11. 11
    तैयार हैं तिल-मावा के लड्डू. आप इन्हें स्टोर भी कर सकते हैं.
#winter special til mawa ladoo laddu sweet dish recipe in hindi #til #seaseme seeds #benefits of eating seaseme seeds til in hindi #khoya #mawa #how to select good and perfect mawa in hindi #Til Mawa Ladoo Recipe #how to make til mawa ladoo healthy recipe
View Full Version