हेल्थ कॉन्शस लोग ज्यादातर टोफू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये खाने में बोरिंग लगने लगता है. इसलिए आज हम बता रहे हैं टोफू इन टोमैटो सॉस जो स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप टोफू क्यूब्स
1 कप मटर
1 प्याज (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
1/4 कप स्वीट कॉर्न
2 कप टोमैटो प्यूरी
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया
1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें प्याज और टमाटर डालकर हल्का भून लें.
3
फिर मटर और स्वीट कॉर्न डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
4
अब टोमैटो प्यूरी, काली मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को 2 मिनट तक पकाएं.
5
इसके बाद टोफू डालकर मिलाएं और 2 मिनट ढककर पकाएं.
6
तय समय के बाद गैस बंद कर हरा धनिया दें.
7
तैयार है टोफू इन टोमैटो सॉस.
#tofu in tomato sauce#easy tofu in tomato sauce#tasty tofu in tomato sauce#home made tofu in tomato sauce#tofu in tomato sauce bnae vidhi#tofu in tomato sauce in hindi#how to make tofu in tomato sauce in hindi#how to make tofu in tomato sauce