Full Version →

नाश्ते के लिए बेस्ट है ये हरियाली उपमा

हेल्‍दी फूड वेज

हरियाली उपमा, उपमा से अलग तरह का होता है. हालांकि इसे बनाने का तरीका लगभग वैसा ही होता है जैसा कि उपमा या रवा की खिचड़ी बनती है, पर इसमें धनियापत्ती का पेस्ट या चटनी डाली जाती है जिससे इसका हरा कलर और स्वाद थोड़ा अलग होता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में सूजी डालकर हल्का भून लें.
  2. 2
    हल्का सुनहरा होते ही सूजी को निकालकर एक प्लेट में अलग रख दें.
  3. 3
    अब इसी पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही इसमें सरसों और चने की दाल डालकर तड़काएं.
  5. 5
    जब सरसों चटकने लगे तो तेल में राई, करी पत्ता डालें.
  6. 6
    राई के चटकते ही प्याज डालकर 4-5 मिनट तक भूनें.
  7. 7
    फिर इसमें सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक और तेज आंच पर भूनें.
  8. 8
    इसके बाद तेल में धनिया का पेस्ट/चटनी डालकर 2 मिनट तक भूनें.
  9. 9
    फिर तेल में भुनी हुई सूजी, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें पानी धीरे-धीरे करके डालेंगे तो सूजी में गुठलियां नहीं पड़ेंगी.
  10. 10
    जब उपमा अच्छी तरह पक जाए तो इसमें धनियापत्ती डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है गर्मागर्म हरियाली उपमा.
#upma recipe in hindi #upma recipe video #upma recipe step by step #upma recipe for weight loss #vegetable upma recipe #how to make upma recipehow to make coariander hariyali healthy upma recipe in hindi #how to make rava upma recipe in hindi #how to make
View Full Version