सेब और सूजी का हलवा
offline
सूजी का हलवा पसंद है तो इसे दीजिए सेब का साथ और बनाइए सूजी और सेब का हलवा. इस लजीज डिश की रेसिपी जानें यहां.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : सिर्फ 20 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
आधा कप सूजी
2 बड़े सेब, बारीक स्लाइस में कटे हुए
एक बड़े सेब की प्यूरी
एक कप दूध
एक कप पानी
एक तिहाई कप चीनी
आधा चम्मच इलायची पाउडर
चुटकीभर केसर
5-6 पिस्ता, बारीक कटे हुए
सजावट के लिए
बारीक कटे पिस्ता व काजूविधि
- सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन में सूजी को लाल होने तक भूनकर प्लेट में निकाल लें.- फिर इसी पैन में दूध और पानी मिलाकर उबालने के लिए रखें.
- इसके बाद इसमें चीनी, हरी इलायची पाउडर और थोड़ा-सा केसर डालकर हल्के हाथ से चलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें सूजी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
- फिर इसमें सेब की प्यूरी मिक्स करें और 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
- गैस बंद कर दें और हलवे को स्लाइस किए हुए सेब, पिस्ते, काजू और केसर से गार्निश कर गरमा गरम सर्व करें.