नारियल की गुझिया
offline
गुझिया मावा, पनीर, रवा जैसे कई चीजों से बनाई जाती हैं. इस होली पर जरूर बनाएं नारियल की गुझिया...
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
3 बड़ा चम्मच घी
1 कप मैदा
चुटकीभर नमक
1 कप खोया
आधा कप मावा (कंडेंस्ड मिल्क)
1 कप चीनी बूरा
100 ग्राम पिस्ता बारीक कटा हुआ
100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल
तेल तलने के लिए
पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, घी, पानी और नमक मिलाकर इसे गूंद लें और आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रख लें.- एक पैन में धीमी आंच में खोया, मावा, चीनी, बारीक कटा पिस्ता और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और सुनहरा होने तक इसे भून लें. (चाशनी वाली गुझिया)
- लोइयों से अब रोटियां बना लें. (लो फैट गुझिया)
- रोटियों को अब गुझिया के सांचे पर रखें और बीच में एक बड़ा चम्मच भरवन डालकर इसे बंद कर दें. (चॉकलेट गुझिया)
- तैयार गुझिया को एक प्लेट पर कपड़े से ढककर रखते जाएं. इसी तरीके से सारी गुझिया बना लें. (रवा गुझिया)
- अब मीडियम आंच में एक गहरी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही एक-एक करके सारी गुझिया सुनहरा होने तक तल लें. (ऐसे बनाएं बेक्ड गुझिया)
- नारियल की गुझिया तैयार है.