चॉकलेट गुझिया
इस होली पर गुझिया में डालें चॉकलेटी टेस्ट और इस तरह तैयार करें चॉकलेट गुझिया की यह मजेदार रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम मैदा, एक किलो मावा (खोया)
- 250 ग्राम चॉकलेट चिप्स
- 4 बड़े चम्मच किशमिश
- 100 ग्राम बादाम कटे हुए
- 500 ग्राम चीनी (पिसी हुई), तेल या घी
विधि
- इसमें घी या तेल मिलाएं और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए नर्म गूंद लें. इसे थोड़ी देर के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
- अब भरावन तैयार करने के लिए गैस पर कड़ाही गर्म करें. इसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर इसमें चॉकलेट चिप्स डालकर 2 मिनट भूनें. इसके बाद चीनी, काजू और किशमिश डालकर मिलाएं. मावा चलाते रहें.
- जब मावा भुनकर सूख जाए तो गैस बंद कर दें और भरावन ठंडा होने दें.
- इसके बाद तैयार मैदे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से को गोल आकार देने के बाद छोटी रोटी में बेल लें.
- गुझिया बनाने का सांचा लें और इसमें दोनों तरफ हल्का तेल लगा दें. अब बेली हुई रोटी को इस सांचे में रखें और एक चम्मच के करीब भरावन रोटी के बीच में डालें.
- अब सांचा बंद करें और रोटी का जो भी हिस्सा बाहर रह जाए, उसे हटा दें.
- इसी तरह सारे आटे से गुझिया तैयार करें और एक गीले कपड़े पर रखते जाएं.
- कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और मध्यम आंच पर एक बार में 4-5 गुझिया डीप फ्राई कर लें. जब गुझिया सुनहरी होने लगे तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारी गुझिया तल लें.
- तैयार हैं चॉकलेट गुझिया. जब सारी गुझिया ठंडी हो जाएं तो कांच के एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब चाहें सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चॉकलेट गुझिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मैदा, एक किलो मावा (खोया) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चॉकलेट गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम मैदा, एक किलो मावा (खोया) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चॉकलेट गुझिया बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह चॉकलेट गुझिया रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चॉकलेट गुझिया बनाने के लिए 500 ग्राम मैदा, एक किलो मावा (खोया) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चॉकलेट गुझिया को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चॉकलेट गुझिया का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चॉकलेट गुझिया एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT