गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार

गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार

अचार हर खाने में चारचांद लगा देता है. तो देर किस बात की हमारी यूजर सुषमा सिंह से जानिए घर पर ही गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार बनाने की आसान विधि जिसे आप किसी भी पराठे के साथ मजे से खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • गोभी 200 ग्राम, गाजर 200 ग्राम, लह्सुन की 10 कलियां, गुड़ 50 ग्राम, सिरका 50 ग्राम, एक बड़ी चम्मच हल्दी, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार, एक बड़ा चम्मच सरसों दाना, एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
- सबसे पहले गोभी और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और लहसुन पीस लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही सबसे पहले तो आंच बंद कर दें.
- अब इसमें लहसुन, सारे मसाले और सब्जी मिलाएं. (तेल हल्का गरम रहना ही चाहिए)
- दूसरी ओर धीमी आंच में एक दूसरे पैन में सिरका और गुड़ डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- सिरके और गुड़ का मिश्रण ठंडाकर गोभी और गाजर में डालें और अच्छे से मिक्स कर बर्नी में रखें.
- दो दिन धूप में रखें और बस अचार तैयार हो जाएगा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (35 ratings)
4.1 avg from 35 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे गोभी 200 ग्राम, गाजर 200 ग्राम, लह्सुन की 10 कलियां, गुड़ 50 ग्राम, सिरका 50 ग्राम, एक बड़ी चम्मच हल्दी, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार, एक बड़ा चम्मच सरसों दाना, एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes